राजस्थान के सिरोही जिले में सोमवार दोपहर के समय में एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, यहां पर एक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जिंदगी छिन ली है. बाइक सवार चालकों की ट्रेलर से टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा पिंडवाड़ा उपखंड के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव के पास का बताया जा रहा है.
मामले की जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे. भीमाना गांव में सड़क पार करते समय उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों के बीच में टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक ट्रेलर के नीचे आ गया. वहां मौजूद लोग घायल को अस्पताल भी ले गए. हालांकि, दो ने मौके पर ही और एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. बता दें कि हादसे में मृत्यु होने वालों लोगों की पहचान की जा चुकी है. इस हादसे में सूगाराम गरासिया के बेटे धनाराम, करणाराम गरासिया के बेटे राजू और उजाराम गमेती भील के बेटे बदाराम की जान गई है.
मामले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान, पिंडवाड़ा डीएसपी भंवरलाल और एसडीएम नरेंद्र जांगिड़ मौके पर पहुंचे. रोहिड़ा थाना पुलिस ने तीनों के शव को आगे की जांच के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया. हालांकि, हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाशी की जा रही है. स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता पर छाया संकट! जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
