आम आदमी पार्टी के पंजाब के सभी विधायक और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. वहीं इसके अलावा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले हैं.

राष्ट्रपति भवन पहुंचे सीएम मान और राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो गए. जिसको लेकर AAP के अंदर भयंकर संकट मचा हुआ है. अब यह लड़ाई राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा दोनों ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों नेता राष्ट्रपति से अलग-अलग समय पर मुलाकात करेंगे.
12 बजे सीएम मान करेंगे मुलाकात
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. भगवंत मान के साथ पंजाब के सभी AAP विधायक भी इस मुलाकात में शामिल होने वाले हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भगवंत मान पार्टी विधायकों से मिलने और BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को वापस बुलाने की मांग के लिए राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा था. उस समय बैठक के लिए सिर्फ भगवंत मान को ही समय दिया गया था.
सांसदों की वापसी की रखेंगे मांग
बीजेपी में शामिल होने को लेकर आम आदमी पार्टी का आरोप है कि राघव चड्ढा और संदीप पाठक के साथ पांच सांसदों ने पंजाब के हितों के साथ धोखा किया है. पंजाब के विधायकों ने याद दिलाया कि इन्हें पंजाब के हितों की रक्षा के लिए राज्यसभा भेजा गया था, लेकिन ये पंजाब के साथ ही विश्वासघात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पंजाब के सभी विधायक इस बैठक के दौरान सांसदों को वापस बुलाने का प्रस्ताव रखने वाले हैं.
राघव चड्ढा भी करेंगे मुलाकात
आम आदमी पार्टी के साथ राघव चड्ढा भी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. उनके साथ ही संदीप पाठक समेत बाकी सांसद भी इस मुलाकात में शामिल हो सकते हैं, हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. आपको बता दें कि पंजाब की राजनीति में इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है. 24 अप्रैल को AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद बीजेपी में विलय कर गए थे.
यह भी पढ़ें- पटना में सजने लगा गांधी मैदान! सम्राट चौधरी के कैबिनेट का होने वाला विस्तार; इन दलों के इतने मंत्री
