बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का विस्तार होने जा रहा है. 7 मई को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 27 विधायकों को शपथ दिलाई जा सकती है.

7 मई को शपथ ग्रहण
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो रहा है. अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर तारीख को तय कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक आने वाली 7 मई को पटना के गांधी मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाने वाला है. इस दिन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.
27 मंत्रियों को दिलाई जा सकती शपथ
उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंच सकते हैं. जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए गांधी मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं. सूत्रों की मानें तो इस दौरान कुल 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. आपको बता दें कि मौजूदा समय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ JDU कोटे 2 डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ही कैबिनेट का हिस्सा हैं.
इन विधायकों को बनाया जा सकता मंत्री
जानकारी के मुताबिक इस दौरान शपथ ग्रहण में बीजेपी से 12 और जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है. वहीं इसी के साथ चिराग पासवान की पार्टी LJPR से भी 2 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से भी एक-एक मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.
पटना में होगा शपथ ग्रहण समारोह
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए पटना का प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर तैनात है. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भव्य मंच तैयार किया जा रहा है और साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी और जेडीयू कार्यकर्ताओं के अंदर भारी जोश नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें- जीत के जश्न में मोदी का ‘बंगाली’ अवतार! मंच पर अचानक रोक दी माला और फिर जो किया, देख रह गए सब हैरान
