Lucknow News: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के गनर पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. 4 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. ये आरोप वाराणसी के अजगरा की रहने वाली महिला ने लगाया है. पीड़िता के मुताबिक प्रशांत राय ने 4 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. इतना ही नहीं दो बार जबरन गर्भपात कराया.
ओपी राजभर का गन है प्रमोद कुमार
आरोपी प्रमोद कुमार है, जो उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुरक्षा में गनर के रूप में तैनात था.
पढ़ें क्या लगे आरोप
आरोप है कि गनर ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया. पिछले 4 वर्षों में युवती 2 बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने झांसा देकर और दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया. जब युवती ने शादी के लिए अंतिम दबाव बनाया, तो आरोपी प्रमोद ने 25 अप्रैल को चुपके से किसी अन्य महिला के साथ शादी कर ली.
मुकदमा दर्ज
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गनर के खिलाफ बलात्कार, जबरन गर्भपात और धमकाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: सावधान UP! 5 मई को 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं बढ़ाएंगी मुसीबत
