यूपी के जालौन से हरियाणा ने नूंह में दबिश देने गई पुलिस की टीम का सड़क एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 2 सब इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

पुलिस की टीम का सड़क हादसा
हरियाणा के नूंह से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के जालौन से हरियाणा के नूंह में एक मामले में दबिश देने गई पुलिस की टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस घटना में 2 दरोगा सहित 2 सिपाही और एक वादी समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम अपहरण के मामले में दबिश देने गई थी.
नूंह गई थी टीम
जानकारी के मुताबिक पुलिस की एक टीम जालौन ले अपहरण के मामले में हरियाणा के नूंह में दबिश देने गई थी. इस टीम में दरोगा मोहित यादव और सत्यभान, 2 सिपाही और मुकदमे का वादी शामिल थे. कार्रवाई करने के बाद जब टीम वापस लौट रही थी उसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया. वापस लौटते समय ही उनका वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया.
मौके पर ही हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था और चालक का नियंत्रण बिगड़ गया. जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित यह घटना हो गई. यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में बैठे सभी लोगों की मौके पर ही मौ त हो गई. इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. मौके पर ही राहत एवं बचाव कार्य को शुरू किया गया.
परिजनों को दी गई सूचना
स्थानीय पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है. जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के जालौन से हरियाणा के नूंह में अपहरण के मामले में जांच को लेकर दबिश देने गई थी और वापस आते समय यह भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- UAE में ईरानी ड्रोन का हमला, ऑयल इंडस्ट्री में 3 भारतीय घायल; पीएम मोदी ने जताई नाराजगी
