ईरान ने एक बार फिर से UAE पर ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 3 भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. इस हमले को लेकर पीएम मोदी ने नाराजगी जताई है.

पीएम मोदी की UAE हमले पर नाराजगी
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बीच अब जंग एक बार फिर से उफनती हुई नजर आ रही है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ईरान ने ड्रोन हमला किया है. जानकारी के मुताबिक इस हमले में 3 भारतीय घायल हुए हैं. हमले के बाद इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूएई में भारतीयों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं. नागरिकों एवं बुनियादी ढांचे पर हमला स्वीकार्य नहीं है.
3 भारतीय नागरिक घायल
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत UAE के साथ में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. बीतचीत और कूटनीति के जरिए मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि होर्मुज से सुरक्षित आवागमन शुरू किया जाए. आपको बता दें कि UAE में ईरानी हमले में 3 भारतीय घायल हुए हैं. यह हमला सोमवार को फुजैराह ऑयल इंडस्ट्री जोन में किया गया था.
ऑयल इंडस्ट्री जोन में हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को फुजैराह में ऑयल इंडस्ट्री जोन में ईरानी ड्रोन के जरिए हमला किया गया था. जिसके बाद हमले से वहां आग लग गई थी. अधिकारियों के मुताबिक हमला होते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और टीम ने तुरंत ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था. इस हमले में 3 भारतीयों के घायल होने की खबर सामने आई है.
ईरान ने दागीं 4 मिसाइलें
हमले में घायल होने के बाद सभी भारतीयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. UAE की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक ईरान ने UAE के ऊपर 4 मिसाइलें दागी थीं, लेकिन इनमें से 3 मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया गया और एक मिसाइल समुद्र में गिर गई. इस हमले को लेकर अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निंदा की है. उन्होंने कहा कि नागरिकों एवं बुनियादी ढांचे पर हमला स्वीकार्य नहीं है.
