कनाडा में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के हैंडलर की हत्या की गई है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रोहित गोदारा गैंग ने ली है. पोस्ट में कई आरोप लगाए गए हैं.

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई के हैंडलर की हत्या
देश-विदेश में गैंगवार की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. इसी बीच कनाडा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर और हेंडलर की कनाडा में हत्या की गई है. इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से रोहित गोदारा गैंग ने ली है. गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट करके इसका दावा किया है.
फेसबुक पोस्ट पर दावा
फेसबुक पर रोहित गोदारा नाम के एक यूजर ने दावा किया है कि कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई का मुख्य हैंडलर और लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से संबंधित एक व्यक्ति की कनाडा में हत्या कर दी गई है. व्यक्ति ने पोस्ट में कई तरह के आरोप भी लगाए गए हैं. इन आरोपों में कनाडा में क्रिकेट सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग से जुड़े नेटवर्क का भी जिक्र किया गया है. पोस्ट के मुताबिक उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई है और उसका हाथ मैच फिक्सिंग जैसे मामलों में भी था.
पोस्ट में दी गई धमकियां
फेसबुक पोस्ट में कई धमकियां भी दी गई हैं. पोस्ट में लिखा है कि अगर कोई हमारे दुश्मन को पानी भी पिलाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. लिस्ट पूरी तरह तैयार है और सबका नंबर आएगा, बस समय का इंतजार करो. पोस्ट में लिखा गया कि जो लोग भी फेसबुक पर झूठे गैंगस्टर बनने की कोशिश कर रहे हैं, वे दुनिया में कहीं भी छिप जाएं लेकिन उन्हें माफी नहीं मिलेगी. हमारी फेसबुक वाली लड़ाई नहीं है. समझदार बनों और सेफ रहो, जल्द ही मुलाकात होगी.
(इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर आधारित है. THE TRUTH24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में उलझा सत्ता का गणित! विजय की पार्टी ने राज्यपाल से मांगा समय; सरकार बनाने की रेस तेज
