दिल्ली एनसीआर में अभी के समय में भीषण गर्मी के कारण लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि लोगों को काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन बढ़ते तापमान से हर कोई परेशान दिखाई दे रहा हैं. गर्मी के प्रचंड रूप लेने से लोग काफी परेशान होते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अभी के समय में सभी लोगों को शाम के समय आंधी तूफान के साथ बारिश को भी झेलना पड़ रहा है.
बढ़ते तापमान और हीटवेव से लोग काफी परेशान होते दिखाई दे रहे हैं. हीटवेव से बढते मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. बुजुर्ग से लेकर बच्चे सभी लोगों की हीटवेव के कारण हालत खराब होते दिखाई दे रही है. बता दें कि अभी के समय में अस्पताल में मरीजों की संख्या भी काफी देखने को मिली है.
नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के एरिया में सरकारी से लेकर निजी अस्पताल सभी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सभी मरीजों में उल्टी, चक्कर बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या देखने को मिल रही है.
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. अस्पतालों में लोगों के लिए गर्मी से संबंधित सभी दवाओं का भंडारण किया गया है. साथ ही मलेरिया और डेंगू की बीमारियों से निपटने के लिए भी दवाओं का उचित भंडारण कर लिया गया है.
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी हैं कि वह इस भीषण गर्मी से जितना अपना शरीर के बचा सकते हैं, बचा कर चले. साथ ही जब तक जरूरी न हो तब तक घर से बाहर न निकले. 12 से 3 बजे के बीच में कोशिश करें कि आप घर में ही रहे. ज्यादा से ज्यादा पानी पीए. अपने शरीर को हाइड्रेड रखे. बाहर जाए तो अपने सिर को ढक कर निकले.
ये भी पढ़ें: बहन ने की लव मैरिज को गुस्साएं भाई! जीजा को फेंका ट्रेन के नीचें; युवक की मौत
