उत्तर प्रदेश के बिजनौर में युवती की लव मैरिज से नाराज भाइयों ने अपने जीजा को ट्रेन के सामने फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज किया.

शादी के लिए नहीं तैयार थे परिजन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बिजनौर के स्योहारा कस्बे के जुझैला गांव के रहने वाले एक दलित समाज के युवक का रहटोली की रहने वाली युवती के साथ में प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी जातियां अलग-अलग थीं. जिस कारण परिजन तैयार नहीं थे. दोनों को उनके परिवारों ने कई बार प्रेम संबंध खत्म करने की बात कही, लेकिन दोनों तैयार नहीं हुआ.
दोनों ने की कोर्ट मैरिज
जानकारी के मुताबिक परिजनों के तैयार न होने के कारण दोनों ने परिवार से चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज कर ली. जिसके बाद युवती अपने परिवार के साथ रहने लगी. जब परिवार को उनकी शादी के बारे में पता लगा, तो वे काफी नाराज हो गए और बेटी के प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बना लिया. जिसके बाद 20-30 अप्रैल की रात को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा, तो परिजनों ने युवक को पकड़ लिया.
पहले से घात लगाए बैठे थे परिजन
बताया जा रहा है कि लड़की के भाई अतर सिंह, पुष्पेंद्र और रजनीश सैनी अपने 10 साथियों के साथ पहले ही घात लगाए बैठा था. इन लोगों ने गुलशन को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से मारपीट की. जिसके बाद युवक को गांव के पास रेलवे लाइन पर सामने से आ रही देरहादून हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. सुबह के समय पर युवक की लाश मिली.
पुलिस ने हंगामे के बाद दर्ज किया मुकदमा
शव मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि पुलिस इस मामले को हादसा मानकर कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिसके बाद गांव वालों ने गुलशन का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. मामले में लगभग 26 घंटे तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने लड़की के भाई और उसके 10-12 साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया. जिसके बाद युवती ने भाइयों को हिरासत लिया तो पूरी घटना का खुलासा हो गया.
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में खुलेआम गुंडई! पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी; आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
