उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 2 युवकों ने खुलेआम तमंचा लहराकर मेडिकल स्टोर के मालिक को धमकाया था. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

खुलेआम लहराया तमंचा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने गुंडई करने वाले युवकों को सबक सिखाया है. शाहजहांपुर में 2 युवकों को गुंडई करना और खुले आम तमंचा लहराना भारी पड़ गया है. आपको बता दें कि शाहजहांपुर में तमंचे के साथ दबंगई करने का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों गुंडों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भी नजर आए हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दबंगों के पास से एक तमंचा और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. आपको बता दें कि 2 दिनों पहले विवाद हुआ था.
दवाइयों की खरीद को लेकर विवाद
जानकारी के मुताबिक 2 दिनों पहले जलालाबाद थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाने वाले राघवेंद्र सिंह से दवाइयों की खरीद को लेकर पैसों का विवाद हो गया था. जिसके बाद इलाके के हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह और शोभित सिंह अपने साथियों के साथ 3 मई को मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे और खुलेआम तमंचा लहराया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था.
एक तमंचा और 3 कारतूस बरामद
दोनों आरोपियों ने मेडिकल स्टोर के मालिक पर तमंचा तानकर फायर भी किया था. इस घटवा में मेडिकल का मालिक साफ-साफ बच गया था. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय सिंह और शोभित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इसके अलावा 2 गुंडे मौके से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों के पास के एक तमंचा और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- राजधानी के लोगों को राहत की सांस! 3 सालों बाद पहली बार इतना कम AQI; साफ हुई एयर क्वालिटी
