पश्चिम बंगाल और असम में जीत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा के कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है. बंगाल के सीएम को लेकर अमित शाह नेताओं से बैठक करके नाम पर मुहर लगाएंगे.

अमित शाह और जेपी नड्डा पर जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी की इस जीत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर प्रक्रियाएं तेज हो गई हैं. अब इसी बीच सामने आया है कि बंगाल में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी को पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह को सौंपी गई है. वहीं इसी के साथ असम में इस जिम्मेदारी को जेपी नड्डा के कंधों पर डाला गया है.
अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक
बीजेपी के द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक BJP संसदीय बोर्ड ने बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है. इसी के साथ बंगाल में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है. ये दोनों नेता राज्य के नए विधायकों और नेतृत्व के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नामों पर अंतिम फैसला लेंगे.
जेपी नड्डा असम के पर्यवेक्षक

बीजेपी ने बंगाल के साथ असम के चुनाव में भी परचम लहराया है. जिसके बाद अब यहां जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इसी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है. राज्य में संगठनात्मक समन्वय और आगामी राजनीतिक निर्णयों की देखरेख में ये लोग अहम भूमिका निभाने वाले हैं. बीजेपी ने दोनों राज्यों में सत्ता की जिम्मेदारी को संभालना शुरू कर दिया है.
206 सीटों पर जीती भाजपा
आपको बता दें कि बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने नई सरकार के शपथग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने सोमवार को साफ कर दिया था कि 9 मई को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन ही बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा. आपको बता दें कि बीजेपी ने बंगाल में 206 सीटों पर जीत हासिल करके टीएमसी को बुरी तरह से पछाड़ा है.
यह भी पढ़ें- हरियाणा में जांच के लिए गई यूपी पुलिस की टीम हादसे का शिकार, 2 दरोगा समेत 5 की मौत
