हाल ही में सभी बोर्ड के रिजल्ट निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में बता दें कि वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने भी 10वीं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है. कई छात्रों को इंतजार खत्म होने वाला है. लाखों छात्र को वेस्ट बंगाल के रिजल्ट का इंतजार है.
जानकारी के अनुसार, WBBSE का रिजल्ट 8 मई 2026 को जारी किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड परिणाम की घोषणा करेगा. सुबह 9:30 बजे के करीब में परिणाम की घोषणा होने वाली है. बात करें लिंक के एक्टिव होने की तो वह 10 बजकर 15 मिनट पर होगा. रिजल्ट चेक करने के केवल एक ही नहीं कई तरीके है. आइए जानते हैं.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाना है.
उसके बाद में WB Madhyamik Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना है.
रोल नंबर और सभी जानकारी भरने के लिए बाद सबमिट कर दें.
आपको आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
रिजल्ट निकलने के बाद साइट पर काफी ज्यादा भीड़ होने की वजह से बच्चे परेशान रहते हैं. ऐसी स्थिति में आप SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं.
SMS से रिजल्ट देखने का तरीका
आपको मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना है. उसके बाद WB10Roll Number टाइप करना. इस फार्मेट का फॉलों करने के बाद में मैसेज को 56070, 5676750 या 56263 में से किसी भी नंबर पर भेज देना है. मैसेज भेजते ही आपको आपका रिजल्ट दिखाई दे जाएगा.
यह खबर रिपोर्टों और जानकारी के आधार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए इसके विशेषज्ञ से बात करें.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की हार के बाद सियासत तेज, महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, उठाए बड़े सवाल
