पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार कई लोगों को हजम होती नहीं दिखाई दे रही हैं. बता दें कि 4 मई के दिन बंगाल चुनाव के नतीजों की घोषणा की जा चुकी है. BJP ने ममता बनर्जी को आखिरकार सालों की सत्ता के बाद में सीट से हटा दिया है. इतने सालों तक सत्ता में होने के बाद बंगाल से ममता बनर्जी का जाना उनके पक्ष के लोगों के लिए काफी चौंका देने वाला फैसला बोला जा रहा है.
कई लोग चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं. पक्ष और विपक्ष के बीच में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो रखा है. इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीय निर्वाचन आयोग के काम पर कई सवाल उठाए है.
महबूबा मुफ्ती ने ट्विट कर कहा कि एक समय में भारत को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के लिए विश्व में सराहा जाता है. उसमें भी तब जब टीएन शेषन ने ECI को लोकतंत्र का रक्षक घोषित किया. हालांकि, आज उसी संस्था के ऊपर केंद्रीय एजेंसियों की मदद कर चुनावी प्रक्रिया को कमज़ोर करने का आरोप लगता है. यह काफी दुख की बात है.
इसके अलावा मुफ्ती ने बीजेपी पर कई कटाक्ष कर कहा कि हम विश्वगुरु न बन पाए, लेकिन हमने चुनावी हेरफेर की कला में महारत तो जरूर हासिल जरूर कर लिया है. पश्चिम बंगाल को हम उसी जीत की सच्चाई का ताजा उदाहरण मान सकते हैं.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार आई है. इसी कारण से पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे के आरोप कसते दिखाई दे रहे हैं. ममता बनर्जी भी चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाते दिखाई दे रही है. साथ ही जम्मू कश्मीर तक आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी होते दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें: DC vs CSK! अरुण जेटली स्टेडियम में IPL मुकाबला; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
