राजधानी दिल्ली में आज यानी 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में IPL मुकाबला है. इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

DC और CSK के बीच है मुकाबला
राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मैच शाम को शुरू होने वाला है. आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने वाला यह मुकाबला शाम 7 बजे से रात लगभग 10.30 बजे तक चलने वाला है. इस मुकाबले के कारण स्टेडियम के आसपास कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है.
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
मैच के कारण यातायात प्रभावित होने की समस्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है. अगर आप भी आज यानी 5 मई को शाम 5 बजे के बाद कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लीजिए कि आपको किन रास्तों पर जाने से बचना होगा और किन रास्तों पर आपको जाम नहीं मिलेगा.
शाम 5 बदे से रात 12 बजे तक बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से स्टेडियम के आसपास वाले रास्तों पर जाने से बचने से अपील की है. मैच के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था को लागू किया है. इस दौरान कई रास्तों न जाने की सलाह दी गई है.
इन रास्तों पर शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक जाने से बचने की खास अपील-
- बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ)
- आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक)
- जेएलएन मार्ग (राजघाट से कमला मार्केट तक, दोनों तरफ)
पर्किंग की क्या व्यवस्था?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक 5 मई को शाम लगभग 5 बजे से रात के 12 बजे तक स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है, जिसके कारण कई मेन रास्तों पर डायवर्जन भी लागू किया जाएगा. लोगों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा. जारी एडवाइजरी के मुताबिक वाहनों की पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा रहेगी.
यह भी पढे़ं- दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज! द्वारका में बारिश के साथ गिरे ओले; IMD का ऑरेंज अलर्ट
