राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला है. द्वारका इलाके में तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक दिल्ली-NCR का मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

दोपहर के बाद बदला दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली और NCR में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों हल्की बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. कई इलाकों में आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की धूप भी निकली है, लेकिन हवा में लगातार नमी बनी हुई है. जिससे गर्मी का असर कम दिखाई दे रहा है.
द्वारका में गिरे ओले
राजधानी के कई इलाकों में दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है. कई इलाकों में मौसम बदला है, जिससे तेज हवाओं के साथ में जोरदार बारिश हुई है. आपको बता दें कि तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है. आपको बता दें कि दिल्ली के द्वारका इलाके में तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले भी पड़े हैं. लोगों के मुताबिक गोल्फ बॉल के जितने बड़ ओले इलाके में गिरे हैं.
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने भी दिल्ली के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और ओले गिरने की काफी संभावना है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले भी कहा था कि 5 मई को दोपहर के बाद दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के चलने के साथ बारिश हो सकती है.
अगले 24 घंटों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की उम्मीद है. वहीं कई इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले लगभग 24 घंटों तक दिल्ली-NCR का मौसम इसी तरह का रह सकता है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है.
यह भी पढे़ं- कांग्रेस नेता के घर के बाहर डाला कूड़ा, मुजफ्फरजनर में सफाई कर्मचारियों का विरोध; नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग
