बिहार के सरहसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर मिड-डे मील में सांप वाला खाना परोसे जाने के बाद 300 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए है. इस मामले के बाद से पूरी इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि, इस मामले में राजनीतिक हलचल भी काफी देखने को मिल रही है. सभी नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते दिखाई दे रहे हैं.
सांप वाला खाना परोसे जाने से हडकंप
बता दें कि महिषी प्रखंड में स्थित राजकीय मध्य बलुआहा में मिड-डे मील में परोसे जाने वाले खाने में सांप का छोटा बच्चा मिला है, जिसको खाने के बाद 300 से अधिक बच्चों के बीमार होने की खबर सामने आ रही है. एक साथ इतने सारे बच्चों की तबियत खराब होने से चीखपुकार मच गई.
गंभीर हालत होने पर किया रेफर
सभी बच्चों की हालत खराब होने के बाद में उन्हें स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, हालत खराब होने के बाद में सभी को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
RJD ने भाजपा सरकार को लिया घेरे में
जैसे ही यह मामला सामने आया, बिहार में राजनीति तेज हो गई. RJD ने बिहार सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मिड-डे मील भी अच्छे से नहीं चला पाई. गंदा मिड-डे मील खाने की वजह से 300 से भी अधिक बच्चे बीमार पड़ गए है. पार्टी ने आरोप लगाया हैं कि बिहार सरकार के हाथ से शिक्षा, स्वास्थ्य, दवा, व्यापार, रोजगार, दवा और शराबबंदी जैसे मुद्दे नियंत्रण से बाहर है. अब लेकिन भोजन भी उनके नियंत्रण से बाहर निकलते जा रहा है.
मामले के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है. साथ ही बीमार बच्चों के माता-पिता दोषियों के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही परिवार वालों को आरोपियों के खिलाफ में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ATM से PF Withdrawal की मिलेगी सुविधा! जानें कैसे मिलेगा फायदा
