पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 24 घंटों के अंदर बंगाल में एक नया सूर्योदय होने वाला है.

पश्चिम बंगाल में बनने जा रहा नया सीएम
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. हालांकि अभी तक बंगाल के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. अब इसी बीच बीजेपी सांसद ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है. बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा है कि राज्य में अब तुष्टीकरण वाली राजनीति खत्म होने की नौबत आ गई है और अगले 24 घंटों के अंदर बंगाल में एक नया सूर्योदय होने वाला है.
ज्योतिर्मय सिंह महतो का बड़ा दावा
बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मीडिया से कोलकाता में बातचीत की और इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब कोई ‘हिंदू हृदय सम्राट’ राज्य का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. इस दौरान उन्होंने TMC के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने एक विशेष वर्ग को खुश करने को लेकर बहुसंख्यक समाज की अनदेखी की है.
बंगाल के लोग बदलाव चाहते थे
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग काफी लंबे समय से बदलाव चाहते थे और अब वो घड़ी आ गई है. महतो ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में कई सालों से सिर्फ मुस्लिम की राजनीति चल रही थी. उन्होंने कहा कि ‘TMC सरकार ने बंगाल की स्थिति को पाकिस्तान जैसा बना दिया था. बंगाल की जनता को अब आजादी मिलेगी. अगले 24 घंटों में बंगाल में एक नया सूर्योदय होगा.’
आज शाम को सीएम तय
आपको बता दें कि आज बीजेपी बंगाल के नए सीएम को लेकर नाम तय करेगी. जिसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे हैं और आज शाम को 4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. आपको बता दें कि इस समय पूरे देश की नजरें पश्चिम बंगाल के ऊपर बनी हुई हैं. आज शाम को यह तय होना है कि बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा.
यह भी पढ़ें- निशांत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ, बोले- पिताजी के सपनों को पूरा करूंगा
