पुणे के चंदननगर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक युवती के बायफ्रेंड ने मामूली विवाद में ब्लेड से हमला कर जान से मारने की कोशिश की है. युवती की पहचान 22 वर्षीय उजालादेवी जसवंतसिंह दोहरे के रूप में की गई है. युवती की हालत काफी नाजुक है और वह ICU में भर्ती है.
दोनों के बीच में विवाद
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी दिलीप राठौड़ का उजालादेवी जसवंतसिंह दोहरे के साथ में प्रेम संबंध था. कई दिनों से दोनों के बीच में विवाद चल रहा था. हालांकि, दोनों के बीच का विवाद एक दिन इतना खतरनाक रूप ले लेगा किसी ने नहीं सोचा था. दरअसल, इसी बीच आरोपी युवती के घर चला जाएगा. जिस समय आरोपी उसके घर गया, उस समय वहां कोई भी मौजूद नहीं था. भाई और भाभी काम के कारण बाहर गए थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवती के घर में घुस गया और ब्लेड से गले पर हमला कर हत्या करने की कोशिश की. युवती का गला काट आरोपी मौके से फरार हो गया.
जल्दी आओ- युवती ने भाई को कहा
हालांकि, युवती ने घायल होने के बावजूद अपने भाई को फोन कर बुलाया. उसने अपने भाई की वीडियो कॉल कर अपनी हालत दिखाई और कहा कि जल्दी घर आओ, मुझे एक लड़के ने मार दिया है. मुझे बहुत चोट भी लग गई है. मेरे गले से आवाज नहीं आ पा रही है. बहन की हालत को देख भाई तुरंत अपनी बहन के पास पहुंचा. रिश्तेदार से लेकर सभी पड़ोसी मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल में पहुंची. हालांकि, युवती बोलने की स्थिति में बिल्कुल भी नहीं थी. इसी वजह से उसने पेन से कागज पर दिलीप राठौड़ का नाम लिखा. पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने में लग गई है. मामले की जांच भी की जा रही है. स्थानीय लोग इस मामले के बाद से डर गए है.
ये भी पढ़ें: न कार, न बाइक और न बैंक में करोड़ों! जानें शुभेंदु अधिकारी के पास कितनी दौलत; बनने जा रहे बंगाल के नए CM
