मणिपुर के 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बता दें कि अभी के समय में कई बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में बता दें कि मणिपुर ने भी कक्षा 10वीं के बच्चों का इंतजार खत्म कर दिया है. आज मणिपुर में 10वीं कक्षा के बच्चों के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है.
हालांकि, बात करें यहां पर लड़के और लड़कियों के पास प्रतिशत की. तो दोनों के आंकड़े समान ही दिखाई दे रहे हैं. छात्र और छात्राएं दोनों लगभग समान ही दिखाई दे रहे हैं. लड़कों का पास प्रतिशत 88.90 रहा. वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 88.58 दर्ज किया गया है.
बता दें कि जो बच्चे प्रतिदिन क्लास लेते थे. उनका रिजल्ट ओपन से पढ़ाई करने वाले बच्चों के मुकाबले ज्यादा अच्छा आया है. अगर आपने भी अभी कर रिजल्ट नहीं देखा है. तो इस तरीके से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
आपको रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले manresults.nic.in साइट पर जाना है.
उसके बाद साइट पर दिखाई देने वाले Manipur HSLC Result 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
अपना रोल नंबर और मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरें.
सारी जानकारी को भरने के बाद में उसे सबमिट कर दें.
आपको आपको रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि एक कॉपी अवश्य सुरक्षित करके रख लें.
बता दें कि 36,579 छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, जिसमें से 32,459 ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है. वहीं, लड़कियों में 18,374 ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें 18,283 ने एग्जाम दिया और 16,253 छात्राओं ने परीक्षा पास की.
ये भी पढ़ें: पुणे में सनसनी: बॉयफ्रेंड ने घर में घुसकर काटा प्रेमिका का गला, पुलिस को कागज पर लिख बताया आरोपी का नाम
