राजस्थान के अलवर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर मृत महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच में जिंदा होनी की खबर सामने आ रही है. मामला अलवर सीमा क्षेत्र के समीप स्थित रामजी के ग्वाडा गांव का बताया जा रहा है. जिस मृत महिला के जिंदा होने की खबर सामने आई है, उसकी पहचान 65 वर्षीय चमेली के रूप में की गई है.
रात में हुई हलचल बंद
जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 2026 के दिन महिला को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया था. 3 मई के दिन पर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी. हालांकि, 4 मई की देर रात में अचानक ही उनकी हालत काफी गंभीर हो गई. उनके शरीर की गतिविधियां बिल्कुल कम हो चुकी थी, जिसके कारण उनको मृत मान लिया गया.
अंतिम यात्रा के समय हिलाए पैर हाथ
पूरे गांव में इस मामले की सूचना फैल गई. सभी ने उन्हें चारपाई से उठाकर जमीन पर लिटा दिया. पूरी रात गांव में सब रोते बिलखते दिखाई दिए. हालांकि, किसी को नहीं पता था कि अगले ही पल उनको अलग ही नजारा देखने को मिलेगा. सुबह के समय जब अंतिम यात्रा के लिए महिला को ले जाया जा रहा था. तो उसी समय शरीर में हलचल दिखाई दी. शुरू में सबको विश्वास नहीं हुआ लेकिन दोबारा से शरीर में मूवमेंट दिखने के बाद सब सन्न रह गए.
ब्लड में संक्रमण
सभी लोगों ने महिला को उपचार के लिए दौसा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने महिला को ICU में भर्ती कर दिया. महिला की हालत अब स्थिर है. सीटी स्कैन रिपोर्ट सब सामान्य है. हालांकि, ब्लड में संक्रमण की शिकायत सामने आई है. डॉक्टरों का कहना हैं कि कई बीमारी में शरीर की गतिविधि कम हो जाती है. हालांकि, ऐसे में बिना मेडिकल जांच के कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए,
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने जारी किया Summer Vacation Schedule, जानें कब से शुरू होगी गर्मी छुट्टी
