भारत में इस साल भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. अप्रैल से ही गर्मी अपना रौद्र रूप लेते दिखाई दे रही थी. बच्चों से लेकर बड़े, सभी गर्मी के कारण परेशान होते दिखाई दे रहे हैं. दोपहर के समय में बच्चों के धूप में जाने के कारण अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था. इसी कारण से पैरेंट्स स्कूलों की गर्मी छुट्टी पड़ने के इंतजार कर रहे थे. सभी जानना चाहते थे कि कब स्कूलों की छुट्टी पड़ने वाली है.
दिल्ली सरकार ने किया ऐलान
ऐसे में बता दें कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. 11 मई से सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टियां पड़ जाएगी. दिल्ली सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए एकस्ट्रा क्लास की भी चर्चा की है. कई छात्रों के बीमार होने की भी खबर सामने आ रही है. पानी की कमी, भरी धूप में घर जाने के कारण वह बीमार पड़ जा रहे थे. इसी कारण से यह राहत की खबर बन कर अभिभावकों के लिए उभरी है.
इन क्लास की लगेगी एकस्ट्रा क्लास
दरअसल, 9वीं, 10वीं और 12वीं के बच्चों की परीक्षाओं को ध्यान पर रखा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि 10वीं और 12वीं के बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं होती है. स्कूलों में टीचर पर इनके सिलेबस को पूरा कराने का प्रेशर होता है. ताकि बच्चों को काम जल्दी से पूरा हो और उनको बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवानी शुरू की जाएं. इसी वजह से गर्मी की छुट्टियों में इनके लिए एक्स्ट्रा क्लास को शुरू किया जाता है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूल में 9वीं, 10, और 12वीं के एक्सट्रा क्लास की डेट की भी घोषणा कर दी है. वह 11 मई से शुरू होने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: बंगाल में सीएम चेहरे का सस्पेंस खत्म! शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी मुहर; कल सुबह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
