पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उठ रहे सवालों पर अब रोक लग गई है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को पार्टी का नेता चुना गया है. जिससे यह साफ हो गया है कि वे ही बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

शुभेंदु अधिकारी को चुना गया पार्टी का नेता
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. जिसके बाद अब राजनीतिक परिवर्तन का समय आ गया है. आपको बता दें कि कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में एक बड़ा और अहम फैसला हुआ है. इस बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी को पार्टी ने अपना नेता चुन लिया है. इस बैठक के बाद अब यह साफ हो गया है कि शुभेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे.
अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम के ऊपर मुहर लग गई है. जिसके बाद वे कल यानी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. आपको बता दें कि कल का दिन बीजेपी के लिए बेहद खास होने वाला है.
सभी अटकलों पर लगा विराम
बीजेपी ने पहली बार पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाई है. मतगणना के बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल था कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, जिसको लेकर अब सभी अटकलों पर विराम लग गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को पार्टी ने अपना नेता चुन लिया है. अब यह साफ हो गया है कि अधिकारी ही बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
आपको बता दें कि 9 मई को रवींद्र जयंती मनाई जाती है. इसी दिन अब राज्य की पहली बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होने वाला है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनने वाले हैं. जिसके बाद राज्य में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं.
यह भी पढे़ं- हरियाणा में 10 मई को नगर निगम चुनाव, सभी कर्मचारियों को मिलेगी पेड लीव; जारी हुआ नोटिफिकेशन
