पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ले ली है. शुभेंदु के साथ ही कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ
पश्चिम बंगाल को एक नया मुख्यमंत्री मिल गया है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज से बंगाल की कमान बीजेपी के हाथों में आ गई है. कल विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया था.
अमित शाह ने किया था ऐलान
आपको बता दें कि शुक्रवार को हुई विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया था. उनके नाम का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद ही ऐलान किया था. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल आर. एन रवि से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था. जिसके बाद आज शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.
योगी आदित्यनाथ ने पहनाया गमछा
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी मंच पर मौजूद दिग्गज नेताओं से मिलते नजर आए. इस दौरान सभी नेताओं से उन्होंने एक एक करके हाथ मिलाया. जब शुभेंदु उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो योगी ने अधिकारी को अपना गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया. शपथ लेने के बाद सीएम अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी से मिले और उनके पैर छुए.
ये विधायक बने मंत्री
शुभेंदु अधिकारी के साथ ही कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. शुभेंदु के साथ दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली है. साथ ही आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पॉल, बनगांव उत्तर से नवनिर्वाचित विधायक अशोक कीर्तनिया, रानीबांध सीट से विधायक खुदीराम टुडू और माथाभंगा सीट से विधायक निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली है.
यह भी पढ़ें- बंगाल को मिला नया मुख्मंत्री! शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ; मंच पर कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
