पश्चिम बंगाल को अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है. बता दें कि बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है. हालांकि, शपथ लेने से पहले उनके नाम की घोषणा होते ही राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई थी. इसी बीच कांग्रेस के नाता उदित राज ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद अपने प्रतिक्रिया दी है.
दृश्य काफी भयावह
दिल्ली के कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा हैं कि वह पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम होंगे. हालांकि, 4 मई के दृश्य काफी भयावह देखने को मिले थे. कई सूत्रों के अनुसार अभी तक उनके 5 करीबी को मारा जा चुका है. उनके पीए की भी हत्या कर दी गई है.
ममता बनर्जी के खास
साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ में शुभेंदु अधिकारी काम कर चुके थे. वह ममता बनर्जी के खास और पार्टी के दूसरे नंबर के नेता है. शुभेंदु के पिता भी मंत्री के पद में रहे है. उनके कमियों को भी काफी अच्छे से जानते हैं. बंगाल का विकास नहीं है. इसी कारण से वह बदले की भावना से काम न करें. वहां कि हिंसा को रोकने का काम करें. हालांकि, उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनसे उम्मीद तो नहीं हैं. वह हिंदू-मुस्लिम करेंगे ही. बस बंगाल मणिपुर न बने.
ये भी पढ़ें: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी ने नहीं बदला सोशल मीडिया बायो: खुद को बताया पश्चिम बंगाल का CM
