पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस साल का ट्विस्ट सभी लोगों ने देखा है. साथ ही पूरे देश में बंगाल के चुनाव की चर्चाएं देखने को मिली थी. ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता उनके हाथों से जा चुकी है. वहीं, बंगाल में बीजेपी ने अपना भगवा रंग लहराया है. हालांकि, इस बीच कई खूनखराबे भी देखने को मिले थे. अभी तक मामले में कौन शामिल था. उसकी पुष्टि नहीं हो पाई. चुनाव जीतते ही शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या कर दी गई. जो कि एक लोकतांत्रिक देश के गरिमा को ठेस पहुंचाना हुआ.
पहली बार बंगाल में बनाई सत्ता
ऐसे में ममता बनर्जी की कई ऐसी बातें और बयान देखने को मिले है, जिसमें वह अपने पद से उतरने के लिए साफ इनकार करते दिखाई दी है. बंगाल में बीजेपी ने काफी भरी बहुमत के साथ अपनी सत्ता को बनाया है. बता दें कि यह पहली बार है, जब बंगाल में भाजपा की सरकार अपने पैर पसार रही है.
शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
चुनाव के समय में पोलिंग बूथ पर काफी हिंसा भी देखने को मिली थी. कई कार्यकर्ता और बदमाश पोलिंग बूथ पर लड़ाई करते दिखाई दिए. चुनाव जीतने के बाद भी ममता बनर्जी ने अपनी सत्ता को छोड़ने के लिए मना कर दिया था. हालांकि, 7 मई को बंगाल के राज्यपाल ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार के कार्यकाल को हटा दिया था, जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
खुद को अब भी बताया पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री
इसी बीच एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बायो में ममता बनर्जी ने खुद को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बताया है. ममता बनर्जी के बायो के न हटाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उन्होंने अब भी अपने बायो में खुद को पश्चिम बंगाल का चीफ मिनिस्टर बताया हैं. साथ ही तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक लिखा हुआ है.
