पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी बंगाल की जनता का अभिवादन करते हुए दंडवत हो गए. इस पल का वीडियो उन्होंने अपने इस्टाग्राम पर भी शेयर किया है.

लोगों के आगे दंडवत हुए पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ले ली है. जिसके बाद से बंगाल की कमान अब बीजेपी के हाथों में आ गई है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने इस दौरान बंगाल की जनता को शुक्रिया अदा किया और लोगों के सामने मंच पर ही दंडवत हो गए. इस वीडियो को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है.
बंगाल के लोगों का जताया आभार
पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो मंच पर खड़े होकर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने दंडवत होकर बंगाल के लोगों का आभार जताया. इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि ‘मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को प्रणाम करता हूं.’ आपको बता दें कि पीएम मोदी कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे, जिस दौरान कई अनोखी चीजें उन्होंने की.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर पहुंचने पर उन्होंने 98 साल के बुजुर्ग माखनलाल सरकार के पैर छूकर गले लगाया और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल की जनता का धन्यवाद भी किया है और वे शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद बंगाल के लोगों के सामने दंडवत हो गए और लोगों का अभिवादन किया. इसका वीडियो भी पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
कई दिग्गज लोग रहे मौजूद
कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई नेता मौजूद रहे. जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं. आपको बता दें कि इस दौरान कई दिग्गज हस्तियां भी शपथ समारोह में मौजूद रही हैं. जिनमें स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, मिथुन चक्रवर्ती जैसी हस्तियां शामिल हैं.
