कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक लेडी डॉक्टर को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करके दहेज के लिए मारपीट की गई है. हालांकि, हद तो तब हो गई जब महिला का 2 बार शादी के बाद में गर्भपात करवा दिया.
महिला के पिता सेना में रिटायर्ड सूबेदार है. मैरिज साइट के जरिए महिला की एक युवक से बातचीत शुरू हुई. महिला ने बताया कि वह काफी बड़े बिजनेसमैन का बेटा है. दहेज के लालच में उसने महिला के संग में शादी की थी. 22 मार्च 2022 में दोनों परिवारों की सहमति के बाद में शादी हुई थी. महिला के पिता ने अपने जीवन की कमाई लगाई और 50 लाख रुपये शादी में खर्च कर दिए.
हालांकि, ससुराल वालों ने पहले ही दिन महिला को अपनी असली रंग दिखा दिया था. उन्होंने ‘इलाके में चोरी बहुत होती है ‘ बोलकर महिला के सारे जेवर अपने पास में रख लिए. साथ ही सुहागरात वाली रात ही पति ने बता दिया कि वह किसी और महिला से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है.
पति ने साफ कह दिया कि वह उससे केवल पैसों के लिए शादी करना चाहता था. उसके पिता 25 लाख रुपये देने वाले थे लेकिन शादी में सिर्फ 15 लाख कैश दिया. वह और पैसे की मांग करने लगा. साथ ही धमकी देने लगा कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह तालाक दे देगा या नौकरानी बनाकर रखेगा. उसको मानसिक रुप से टार्चर किया गया और दो बार गर्भपात भी कर दिया. इस वजह से उसको इंफेक्शन भी हो गया था.
हालांकि, तीसरी बार प्रेग्नेंट होने के बाद महिला अपने घर कानपुर आ गई और एक सुंदर बेटी को जन्म दिया. बाद में लेकिन महिला को पता लगा कि उसके पति ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है. आवाज उठाने पर उसने डॉक्टर महिला को बोला कि वह 4 शादियां और कर सकता है. इसी से तंग आने के बाद में महिला ने कानपुर पुलिस के पास में ससुराल वालों के खिलाफ में केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने 13 गंभीर धाराओं के तहत में मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, राजनीतिक रुप से ससुराल वालों के ताकतवर होने के कारण महिला और उसका परिवार डरा हुआ है. इसी कारण से वह योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग कर रही है.
ये भी पढ़ें: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! OLX पर डाली गई थी घटना में इस्तेमाल कार; कई लोगों ने की थी पूछताछ
