चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक नया सुराग सामने आया है. जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल की गई कार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बेचने के लिए डाला गया था. जिसके बाद मामले को एक नई दिशा मिल गई है.

चंद्रनाथ हत्याकांड में नया खुलासा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. इस हत्याकांड में जिस तरह से जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाली चीजें सामने आ रही हैं. आपको बता दें कि इस हत्याकांड में विशेष जांच टीम (SIT) जांच कर रही है और अब टीम को घटना से जुड़ी कार के बारे में एक नई चीज पता लगी है.
OLX पर डाली गई थी कार
हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के लिए और चंद्रनाथ रथ को रोकने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया गया था, उस कार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बेचने के लिए डाला गया था. अब इस सुराग के बाद पूरे मामले को एक नई दिशा मिल गई है. पुलिस के मुताबिक यह कार सिलीगुड़ी के जेम्स विलियम्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी.
कई लोगों ने की थी पूछताछ
मामले की जांच में सामने आया है कि कार को कुछ समय पहले OLX पर बेचने के लिए डाला गया था. जिसके बाद कई लोगों ने इस कार को खरीदने के लिए पूछताछ की थी. इस कार को खरीदने के लिए 4 लोगों ने पूछताछ की, जिसमें से एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश का था. उत्तर प्रदेश के व्यक्ति अब SIT पूछताछ कर रही है. फिलहाल अभी तक यह सामने नहीं आया है कि उत्तर प्रदेश के उस संभावित खरीदार का इस हत्याकांड से कोई ठोस संबंध है.
क्या जानबूझकर OLX पर डाली गई कार?
SIT का मानना है कि इस वाहन की बिक्री और खरीद ने इस मामले को और मुश्किल बना दिया है. हालांकि जांच अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस कार को जानबूझकर किसी साजिश के तहत खरीदा गया था या फिर यह सिर्फ एक संयोग था. इस मामले के संबंध में SIT ने कार के पुराने मालिकों और संभावित खरीददारों की जानकारी के जुटाना शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे मार रहे हैं…’, मरने से पहले मां को किया कॉल; परिजनों के पहुंचने पर मिला शव
