CBSE ने अभी तक 12वीं के रिजल्ट की घोषणा नहीं की है. सिर्फ 10वीं के रिजल्ट की ही घोषणा की गई है. 12वीं के छात्रों में ऐसे में काफी उत्सुकता और जानने की इच्छा है कि आखिर कब वह अपना रिजल्ट देख पाएंगे. कब CBSE बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगा. हालांकि, बता दें कि छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बोर्ड जल्द ही 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है.
साइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की शिकायत
बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में लोग साइट पर अपना रिजल्ट देखने के लिए जाते हैं. ऐसे में इतने बच्चों के एक साथ रिजल्ट चेक करने की वजह से साइट के क्रेश होने जैसी दिक्कत सामने आती है. ऐसी स्थिति में बोर्ड ने कई अन्य तरीके बताए है, जिससे की आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
साइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका
संभावना और पुराने पैटर्न को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बोर्ड 11 से 17 मई के बीच में रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. हालांकि, साइट से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इनकी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना है. उसके बाद Senior School Certificate Examination Results 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही आपका पेज खुल जाएगा, जिसके बाद आपको उसमें मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरना है. सभी जानकारी भरके सबमिट करने के बाद आपको आपका रिजल्ट दिखाई दे जाएगा. मार्कशीट न मिलने तक बच्चों को सलाह दी जाती है कि वह ऑनलाइन रिजल्ट का प्रिंट निकलवा कर रख लें.
SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने का तरीका
यह उन छात्रों के लिए अच्छा है, जिनको डाटा की समस्या या साइट क्रेश होने की समस्या आती हो. आपको मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाने के बाद में ‘CBSE12 स्पेस रोल नंबर जन्म तिथि स्कूल नंबर सेंटर नंबर” वाले फार्मेट में लिखकर मैसेज को 7738299899 पर भेज देना है. आपको आपका रिजल्ट आपके मैसेज में दिखाई दे जाएगा.
उमंग ऐप से रिजल्ट चेक करने का तरीका
बता दें कि रिजल्ट के लिए आप उमंग ऐप का भी सहारा ले सकते हैं. आपको ऐप खोल कर CBSE को चुनना है. उसके बाद कक्षा 12वीं पर क्लिक करें. जानकारी भरने के बाद में तुरंत ही आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
ये भी पढ़ें: बंगाल के लोगों को पीएम मोदी का अनोखा प्रणाम! मंच पर दंडवत होकर जताया आभार; बोले- बंगाल की जनशक्ति को प्रणाम
