उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक देवर ने अपनी गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी है. हैरान कर देने वाला बात को यह हैं कि आरोपी ने भाभी की हत्या कर देने के बाद किसी को अंदर घुसने नहीं दिया. वह दरवाजे पर फावड़ा लेकर बैठा रहा है. साथ ही हत्या के बाद में वहां करीब 2 घंटे तक बैठ लाश को देखता रहा.
दोनों की शादी को लेकर आमिर नाखुश
जानकारी के अनुसार, मृतका की 6 महीने पहले सलमान से लव मैरिज हुई थी. लड़की के परिवार वाले भी उसी मोहल्ले में रह रहे थे. हालांकि, दोनों की शादी को लेकर आमिर बिल्कुल भी खुश नहीं था. इसी कारण से रविवार के दिन में मौका देखकर उसने सना नाज पर फाव़ड़े से ताबड़तोड़ हमला किया और उसकी हत्या कर दी थी. आरोपी शव के पास 2 घंटे कर बैठा रहा और किसी को भी अंदर नहीं आने दिया.
सना नाज के पति ने की शिकायत दर्ज
मृतका सना नाज के पति ने थाने में पुलिस को शिकायत दर्ज की है. सलमान ने पुलिस को बताया कि उसके भाई आमिर ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है. वह किसी को भी अंदर नहीं आने दे रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया. मृतका के पिता मोहम्मद आशिक की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके गर्दन, पेट और शरीर पर फावड़े के निशान है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बच्चों के खेलते हुए खुला मौत का रहस्य! मैदान से मिला मानव कंकाल; पुलिस कर रही मामले की जांच
