पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार एक्शन में नजर आ रही है. राज्य भर के पुलिस अधिकारियों को बिना लाइसेंस वाले पशु बाजारों को बंद करने और पशु तस्करी को रोकने के लिए आदेश दिए गए हैं.

एक्शन में शुभेंदु सरकार
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नई सरकार बन गई है. राज्य की कमान बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने हाथों में ले ली है. शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. शुभेंदु सरकार राज्य में पशु तस्करी और अवैध कैटल मार्केट के खिलाफ कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है. पश्चिम बंगाल में राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं.
पशु तस्करी पर रोक के आदेश
आपको बता दें कि राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को बिना लाइसेंस वाले पशु बाजारों को बंद करने और पशु तस्करी को रोकने के लिए आदेश दिए गए हैं. पुलिस मुख्यालय ने आज ही इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं. आपको बता दें कि यह आदेश राज्य भर में पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए व्यापक कार्रवाई के हिस्से के रूप में जारी किए गए हैं.
अवैध परिवहन की जांच के आदेश
आदेश के मुताबिक सभी पुलिस यूनिट्स को इन उपायों को तत्काल लागू करने के लिए कहा गया है, इसी के साथ प्रवर्तन एजेंसियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अवैध परिवहन और व्यापार नेटवर्क की जांच करें. आपको बता दें कि राज्य में यह कदम संगठित तस्करी अभियानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तरफ इशारा है. राज्य के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के लिए अधिकारियों से अपेक्षा की गई है.
संगठित अपराधियों पर सीधा प्रहार
पुलिस के इन आदेशों का मकसद सीधे तौर पर तस्करी का केंद्र बन चुके बाजारों को बंद करना है. पुलिस को आदेश है कि परिवहन के रास्तों पर हर समय नजर रखें, जिससे पशुओं के अवैध व्यापार को रोका जा सके. आपको बता दें कि इस कार्रवाई से संगठित अपराधियों के खिलाफ और अवैध व्यापार में शामिल सिंडिकेट के ऊपर सीधा प्रहार होगा. बंगाल में अब शुभेंदु सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है.
यह भी पढे़ं- चंबा में खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन! 6 की मौके पर मौत और 4 घायल; गुजरात से आए थे लोग
