जमशेदपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी है. बता दें कि उसने अपने पूरी परिवार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. मामले की खुलासा पड़ोसी ने किया है. मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 से सामने आया है. पड़ोसियों में इस मामले के बाद से हड़कंप मच गया है.
हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे का खुलासा नहीं हो पाया है. मृत लोगों की पहचान पत्नी सरिता सिंह के रूप में की गई है. वहीं, मृत बेटे और मृत बेटी की पहचान रवि कुमार और गर्भवती बेटी सुप्रिया के रुप में की गई है. आरोपी की पहचान रविन्द्र कुमार के रुप में की गई है. हालांकि, दंपति के चार बच्चे है. दो बच्चे दंपति के साथ में थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी. वहीं, एक बेटा और बेटी दिल्ली में रहते है. दिल्ली में रहने वाली बेटी के कारण ही पूरे मामले का खुलासा हो पाया है.
मामले की जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रहने वाली बेटी बार-बार घर में फोन कर रही थी. कॉल का जबाव न आने के बाद में बेटी ने पड़ोसी को इसकी जानकारी दी. हालांकि, पड़ोसी जब क्वार्टर गए तो आरोपी रविन्द्र सिंह ने उन्हें रोक लिया. रोकने के बावजूद कुछ लोग पीछे के दीवार से फांदकर घर में घुस गए, जिसके बाद तीनों मृत अवस्था में घर में पड़े दिखाई दिए.
पड़ोसियों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंच गई. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक मतभेद का लग रहा था. पूछताछ के दौरान में भी आरोपी बार-बार मानसिक स्थिति का ठीक नहीं है बोलते दिखाई दिया है. संभावना जताई जा रही है आरोपी ने 6 बजे के करीब में तीनों की हत्या की थी. तीनों के सिर पर भारी वस्तु से मारे जाने के निशान है. साथ ही कमरे से एक टांगी और हथौड़ा भी मिला है, जिससे की आशंका जताई जा रही है कि तीनों को पहले सिर पर मारा गया था. वहीं, पत्नी किचन में तो पुत्र और पुत्री के शव अलग-अलग कमरे में बेड पर मिले है. हालांकि, मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें: एक साल तक सोना कम खरीदें! प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें एक क्लिक में
