सोना-चांदी की कीमतों में आज के समय में काफी बदलाव देखने को मिले. सप्ताह के पहले दिन यानी की सोमवार के दिन में उनके प्राइज में काफी उलटफेर देखने को मिला है. बता दें कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में कमी देखने को मिली है.

हालांकि, बता दें कि यह गिरावट प्रधानमंत्री मोदी के एक साल तक सोना खरीदने से बचाव के बाद में लिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपील कर कहा था कि घर में कितना भी बड़ा कोई इवेंट क्यों न हो. एक साल तक सोना खरीदने से बचें. इसके अलावा भी उन्होंने कई चीजों के लिए अपील की थी.

ऐसे में बता दें कि सोना-चांदी को खरीदने के लिए कई लोग उसके सस्ते होने का वेट करते हैं. साथ ही प्रधानमंत्री के बयान के बाद में लोग और ज्यादा इंतजार करते हैं. आज सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है. 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 50 हजार 280 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार 650 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
अगर आप चांदी की तरफ अपना रुख बना रहे हैं. तो बता दें कि आज 11 मई के दिन में चांदी की कीमत 255.3 रुपये प्रति 1 ग्राम है. वहीं, 1000 ग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 55 हजार 30 रुपये है.
यह पर दी गई कीमत और बाजार की वास्तविक कीमतों में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है. यहां पर दी गई कीमतें गलत और सही दोनों हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया से आरोपी गिरफ्तार! कौन है राज सिंह उर्फ चंदन? क्षत्रिय महासभा से है कनेक्शन
