आए दिन सोशल मीडिया पर खाने को थूक कर देने का मामला सामने आता रहता है. ऐसे में एक बार फिर लोगों के बीच में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे की स्थानीय लोग काफी नाराज होते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो नोएडा का है. वायरल वीडियो में एक शख्स पिज्जा बनाते समय उसमें थूकते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के वायरल होती ही लोग उसपर कार्रवाई की मांग करने लगे.
लोगों ने की सख्त एक्शन की मांग
मामले की जानकारी और सोशल मीडिया पर लोगों की कार्रवाई की मांग पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. सोमवार 11 नई की सुबह में पुलिस ने जानकारी दी की आरोपी को पकड़ लिया गया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 में स्थित एक पिज्जा आउटलेट का है. आउटलेट में काम करने वाला कर्मचारी पिज्जा बनाते समय उसमें अनुचित हरकत कर रहा था. मामले की गंभीरता को देखते आरोपी पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उसकी पहचान भी की जा चुकी है.
आरोपी की पहचान की जा चुकी
आरोपी मुस्लिम समुदाय का है. उसकी पहचान 30 वर्षीय मुजम्मिल, गिझौड़ के निवासी के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी ने की परिवार की हत्या, गर्भवती बेटी समेत बेटे और पत्नी को उतारा मौत के घाटा
