UP cabinet new ministers offices: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों के दफ्तर (कार्यालय) तय कर दिए गए हैं और इन्हें आज आवंटित किया जा रहा है. वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को मुख्य विधान भवन में जगह दी गई है, जबकि अधिकांश राज्यमंत्रियों के कार्यालय बापू भवन में स्थित होंगे. राज्य संपत्ति विभाग ने मुख्य भवन और बापू भवन में कार्यालय आवंटित किए हैं. इसके साथ ही मंत्रियों के लिए नए आवास की फाइल भी मंजूरी के लिए भेजी गई है।
नए मंत्रियों के दफ्तर (कार्यालय) तय
सूत्रों के अनुसार नए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को विधान भवन के मुख्य भवन के पहले तल पर कक्ष संख्या 82बी आवंटित किया गया है.
कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को बापू भवन के आठवें तल पर एफ 1/2.
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को बापू भवन के तीसरे तल पर एफ 1/2
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर को बापू भवन के चौथे तल पर एफ 1/2
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान को बापू भवन के चौथे तल पर कक्ष संख्या एफ 34
राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर को बापू भवन के छठे तल पर कमरा नंबर एफ 3/4.
हंस राज विश्वकर्मा को बापू भवन के तीसरे तल पर कक्ष संख्या एफ 3/4 आवंटित किया जा रहा है.
आवास की फाइल
नए मंत्रियों के लिए राज्य संपत्ति विभाग ने आवास आवंटन की फाइल को मंजूरी के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यालय को भेज दिया है.इसकी सूची आज जारी कर दी जाएगी. दफ्तर और आवास आवंटन की मंजूरी के फाइल मंत्री आवास समिति के अध्यक्ष और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास भेज दी गई है.
अंतिम मंजूरी
आवास और दफ्तर आवंटन की फाइल मंत्री आवास समिति के अध्यक्ष और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास भेजी गई है, जहां से हरी झंडी मिलते ही आधिकारिक सूची जारी हो जाएगी.
सचिवालय में हलचल
बापू भवन और विधान भवन में इन कार्यालयों की साफ-सफाई और नेमप्लेट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है.
