Lucknow News:असम में हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. इसको लेकर गुवाहटी के वेटनरी कॉलेज में शपथ समारोह की भव्य तैयारियां की गई है. इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में समारोह होगा. समारोह में पीएम मोदी समेत NDA शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे.
असम के सीएम पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा
हिमंता बिस्वा सरमा आज असम के सीएम पद की शपथ लेंगे. हिमंता बिस्वा सरमा के साथ 4 मंत्री भी शपथ लेंगे. रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा रंजीत दास असम विधानसभा के स्पीकर होंगे. असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जिन्होंने रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। राज्यपाल आचार्य मंगलवार सुबह 11:40 बजे हिमंत बिस्वा सरमा और नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
पीएम मोदी समेत ये लोग रहेंगे शामिल
सीएम पद के शपथ समारोह में पीएम मोदी, राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे.
असम और पश्चिम बंगाल में जनसभाएं और रोड शो
2026 के असम विधानसभा चुनाव के दौरान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम और पश्चिम बंगाल में कुल 27 जनसभाएं और रोड शो किए. उन्होंने अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत 3 अप्रैल 2026 को असम से की थी. योगी ने असम में कांग्रेस-AIUDF गठबंधन की कड़ी आलोचना करते हुए एनडीए के लिए वोट मांगे, विशेष रूप से लव जिहाद और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर जोर दिया. उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के बाद सबसे अधिक मांग वाले स्टार प्रचारकों में से एक माना गया, जिनकी सभाओं में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी. पार्टी ने इन दोनों राज्यों में हिंदुत्व, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पहचान और विकास के मॉडल एक साथ बुनते हुए योगी आदित्यनाथ को उन सीटों पर उतारा, जहां हिंदुत्व और ध्रुवीकरण का प्रभाव निर्णायक माना जाता है.
ये भी पढ़ें: लखनऊ सचिवालय में बढ़ी हलचल: नए मंत्रियों को मिले कमरे, भूपेंद्र चौधरी से लेकर सोमेंद्र तोमर तक के ऑफिस की लिस्ट जारी
