दो दिन पहले भोपाल के गोविंदपुरा में 27 वर्षीय युवक के हिंदू संगठन द्वारा पीटे जाने वाले मामले में बवाल देखने को मिल रहा है. मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतर आए है. प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम समाज के लोगों ने, वीडियो में मौजूद लोग और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शहर में बंद का आह्वान के लिए बोला है.
बड़े-बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल
बता दें कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील, AIMIM नेता मोहसिन अली भी शामिल है. इस प्रदर्शन की शुरुआत भोपाल शहर के काज़ी सैयद मुश्ताक अली नदवी के नेतृत्व में काजियत परिसर में की गई है. नदवी ने प्रदर्शन करने की वजह बताते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों के ऊपर प्रयोग हुए आपत्तिजनक भाषा के कारण लोग एकत्रित हुए है. साथ ही आरोप हैं कि घटना के समय में मौजूद पुलिसवालों ने भी हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं की थी. इन मामलों से भोपाल में डर पैदा होगा और माहौल भी खराब होगा.
कमिश्नर संजय कुमार ने कहा- जांच जारी
वहीं, कमिश्नर संजय कुमार ने मामले पर कहा कि हर एंगल और पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. मौके पर मौजूद अधिकारियों के व्यवहार को भी देखा जा रहा है. अगर वह दोषी पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन सभी के खिलाफ में विभागीय कार्रवाई भी होगी. इस्लाम को लेकर हुए विवादित बयान पर जांच हो रही है.
क्या था पूरा मामला
बता दें कि दो दिन पहले 27 वर्षीय मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के होटल में एक साथ रहने की जानकारी किसी ने हिंदू संगठनों को दे दी थी, जिसके बाद हिंदू संगठन ने होटल में जमकर बवाल किया. युवक के सड़क पर कपड़े फाड़ दिए गए. उसके मुंह पर गोबर लगाया गया. साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया. वीडियो में आपत्तिजनक बातें भी की जा रही है. वहीं, युवती ने पूछताछ में बताया कि वह 5 साल से उस लड़के के संग में है. वह दोनों लिव-इन में रह रहे थे. कुछ दिन पहले युवक के जेल जाने के बाद वह ऐसी जगह रहने लगी थी, जहां लड़कों का आना जाना मना है. इसी कारण से वह होटल में युवक से मिलने के लिए आई हुई थी.
ये भी पढ़ें: जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़! व्यक्ति ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को मारी गोली; दोनों की मौके पर मौत
