पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. धमकी के बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई है.

मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी मुख्यालय को बम की धमकी
पंजाब में हाल ही में धमाकों की घटना हुई थी. जिसके बाद अब पंजाब में फिर एक बार बम की धमकी दी गई है. राज्य में इस धमकी के बाद सनसनी फैल गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ ही पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी इसी तरह की धमकी मिली है.
इन जगहों को मिली धमकी
आपको बता दें कि धमकी भरे ई-मेल में पंजाब के बीजेपी मुख्यालय, चंडीगढ़ और दिल्ली में मौजूद बीजेपी के मुख्यालयों का जिक्र किया गया है. इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस धमकी भरे ई-मेल के बाद राज्य में हलचल तेज हो गई है. इस इनपुट के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हो गई हैं. इसी के साथ ई-मेल के सोर्स की भी जांच शुरू कर दी गई है.
सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क
पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी मुख्यालय को बम की धमकी मिलन के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी ऑफिसों के पास में सुरक्षा का घेरा पहले से ज्यादा मजबूत कर दिया गया है. आपको बता दें कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इसके सोर्स की जांच में जुट गई हैं. जांच में पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल को किसने और कहां से भेजा है.
पिछले दिनों स्कूल को मिली थी धमकी
पंजाब में यह घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे कुछ दिनों पहले भी पंजाब में प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. आपको बता दें कि 7 मई को एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था. जिसके बाद अब एक बार फिर पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़! व्यक्ति ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को मारी गोली; दोनों की मौके पर मौत
