Prateek yadav Ashthi Visarjan: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद आज हरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया जाएगा. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपने पूरे परिवार के साथ जल्द हरिद्वार रवाना होंगी. वहां गंगा घाट पर विधि विधान से अस्थि विसर्जन किया जाएगा. शुक्रवार को फूल चुनने की रस्म पूरी होने के बाद बीजेपी नेता अपर्णा यादव अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार रवाना होंगी.
हरिद्वार में प्रतीक की अस्थियों का विसर्जन
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में परिवार के करीबी सदस्य शामिल रहेंगे. तेज प्रताप यादव, शिवपाल के बेटे आदित्य यादव और प्रतीक का साला अमन अस्थि लेकर सुबह 8.30 पर हरिद्वार के लिए निकलेंगे. परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद अब धार्मिक परंपराओं के तहत उनकी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया जाएगा. वहां गंगा घाट पर विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया जाएगा.
बुधवार को हुआ था प्रतीक का निधन
बता दें कि प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई. वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति थे. हिंदू परंपरा के अनुसार अगले दिन फूल चुनने की प्रकिया पूरी की गई. जिसके बाद पूरा परिवार अस्थियों का विसर्जन करने के लिए हरिद्वार जाएगा.
उनके शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे. बताया जा रहा है कि उनको फेफड़ों से लेकर भी कुछ दिक्कत थी जिसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उनको मेदांता में भी भर्ती कराया गया था.जिस समय प्रतीक यादव का जब निधन हुआ, उस दौरान यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव लखनऊ में नहीं थीं. वह असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में गई थीं. जैसे ही उनको पति के निधन की सूचना मिली, वह कुछ घंटे में लौट आईं.
ये भी पढ़ें: 25 लाख के जुर्माने ने रोकी बेटे की घर वापसी, वतन वापसी के लिए पिता ने लगाई भारत सरकार से गुहार
