उत्तर प्रदेश के हरदोई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, बिलग्राम में नोखेपुरवा गंगा घाट पर भागवत कथा के दौरान स्नान के लिए गए 5 बच्चे गहरे पानी और तेज बहाब की चपेट में आ गए है. यह हादसा कलश यात्रा के दौरान हुआ. बच्चों की पहचान 12 वर्षीय स्नेहा, 11 वर्षीय सोनम, 14 वर्षीय अंशी, संध्या और ओमजी के रूप में की गई है.
हादसे स्थल पर मौजूद लोगों ने बचाई तीन की जान
हादसे स्थल पर मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डालकर स्नेहा, सोनम और अंशी को तो बचा लिया, लेकिन संध्या और ओमजी गंगा की तेज धार में बह गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम को बुलाया गया. पुलिस और स्थानीय गोताखरों की मदद से सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया गया. देर शाम तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद में संध्या का शव मिला. हालांकि, ओमजी का शव बुधवार के दिन बहुत ही कड़ी मशक्कत से SDRF की टीम ने बरामद किया.
पूरे गांव में शोक की लहर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद में परिवार वालों को सौंप दिया है. वहीं, मामले को हादसा मानकर आगे की जांच की जा रही है. लोगों से अपील की गई हैं कि वह ऐसी जगहों पर सतर्कता बरतें. एक ही गांव के दो मासूमों की जान जान चल गई. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने किया भंडाफोड़, गुफा के अंदर मिला आतंकी ठिकाना, AK-47 और कई जिंदा कारतूस बरामद
