जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर दिया. बता दें कि इन ठिकानों को जंगल के बीच में एक गुफा के अंदर बनाया गया था. हालांकि, ठिकानों को खोजने में केवल एक टीम नहीं बल्कि कई टीमों का हाथ है. सीआरपीएफ, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई के बाद इन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ हो पाया है.
पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू
अधिकारियों ने बताया कि जंगल के बीच में आतंकी ठिकानों के होने की जानकारी मिली थी. उन्हें सूचना मिली थी कि खंजपथरी इलाके के बांदीपोरा जंगलों में पॉइंट 3131 एवं गलिबल चोटियों के बीच में आतंकियों का ठिकाना बना हुआ है. जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. दोपहर के करीब 2:30 बजे प्राकृतिक गुफाओं की तालाशी की गई. इसी दौरान सुरक्षा एजेंसी को एक गुफा के अंदर में कुछ संदिग्ध सामान मिला.
ठिकाना सक्रिय रूप से आतंकी प्रयोग
हालांकि, एहतियात रखते हुए सुरक्षाकर्मी तुरंत अंदर नहीं गए बल्कि स्टन ग्रेनेड को फेंक कर इलाके पर कुछ समय के लिए नजर बनाई. किसी भी तरीके की हलचल न होने के बाद में गुफा की तलाशी ली गई, जिसके बाद वहां से एक AK-47 मैगजीन, 22 जिंदा कारतूस, बर्तन, राशन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिला. इसके अलावा एक पावर बैंक, स्लीपिंग बैग, FM रेडियो सेट, सोलर प्लेट, चावल, दालें, खाना पकाने के गैस सिलेंडर, सूखे मेवे एवं दवाएं भी मिली, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया. गुफा से प्रतीत हो रहा था कि ठिकाना सक्रिय रूप से आतंकी प्रयोग कर रहे थे. इसी कारण से आतंकी को खोजने के लिए अभी भी तलाशी अभियान जारी है.
ये भी पढ़ें: ChatGPT की बढ़ीं मुश्किलें! करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी से खिलवाड़ का आरोप, अमेरिका में हुआ केस दर्ज
