छिंदवाड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर महज 2 हजार के कारण एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है. जानकारी के अनुसार 20 थार गाडियों के काफिले ने एक घर पर हमला बोला दिया. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया हैं कि बदमाशों की गाड़ियों पर बीजेपी का झंड़ा लगा हुआ था. पूरी वारदात को रात के समय में अंजाम दिया गया है. बदमाशों की पूरी बदमाशी पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
1750 रुपये को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के मुखिया हरिराम का काफी दिनों से परिधि ट्रेडर्स के सोनू साहू के साथ में झगड़ा चल रहा था. दोनों के बीच में विवाद 1750 रुपये को लेकर इतना बढ़ गया कि बदला लेने के लिए आरोपी सोनू करीब दर्जन साथियों को लेकर पीड़ित के घर चला गया. बदमाशों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया था. साथ ही उसमें घूसने की कोशिश भी की थी.
ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन
स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ियों और बदमाशों की आवाज सुन कर वह भी डर गए. पीड़ित का आरोप हैं कि बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की है. सभी ने अपनी गाड़ियों में बीजेपी का झंड़ा लगाया हुआ था. बदमाशों द्वारा की गई मारपीट और दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद में पुलिस उनकी जान पहचान में लगी हुई है. अभी के समय में यह मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है. एक छोटी सी रकम के लिए कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना काफी गंभीर स्थिति को दिखाता है. मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे और स्थानीय विधायक विजय चौरे पीड़ित के घर पहुंचे. उन्होंने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. अगर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘केमिस्ट्री के सवाल तुम लीक करो…’, NEET पेपर लीक में सब्जेक्ट वाइज बांटी गई थी जिम्मेदारी; CBI को मिले कई सुराग
