हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट कस्टमर केयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है. इस ई-मेल में नीदरलैंड से हैदराबाद आई फ्लाइट को बम से उड़ाने की बात कही गई है. जिसके बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है.

हैदराबाद एयरपोर्ट पर धमकी भरा ई-मेल
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट कस्टमर केयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है. इस ई-मेल के मिलने के बाद अफरा-तफरी की माहौल बन गया है. जानकारी के मुताबिक ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति के द्वारा दावा किया गया है कि नीदरलैंड से हैदराबाद आई फ्लाइट में बम है.
मानव रहित बम की धमकी
बताया जा रहा है कि ई-मेल में दावा किया गया कि नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से शमशाबाद एयरपोर्ट पर पहुंची कुआलालंपुर एयरवेज की फ्लाइट में एक मानव रहित बम मौजूद है. ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया कि यह बम किसी भी समय पर धमाके के साथ उड़ाया जा सकता है. इस ई-मेल की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारी तुरंत ही एक्शन में आ गए.
आइसोलेशन बे में शिफ्ट हुई फ्लाइट
अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए फ्लाइट को सेफ्टी के चलते आइसोलेशन बे में भेज दिया. इस धमकी भरे ई-मेल के मिलने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. आपको बता दें कि नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर कुआलालंपुर एयरवेज का विमान आया था. जिसके बाद इसी विमान को लेकर एयरपोर्ट कस्टमर केयर को धमकी भरा ई-मेल मिला है.
विमान की हो रही जांच
इस धमकी के मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने तुरंत ही एक्शन लिया और इमरजेंसी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया. जिसके बाद विमान को मेन टर्मिनल से दूर ले जाकर आइसोलेशन बे में शिफ्ट किया गया. आइसोलेशन बे में सुरक्षा अधिकारियों और टेक्निकल स्टाफ की टीम पूरे विमान की जांच करके उसका कोना-कोना खंगाल रही है. फिलहाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ सिविल कोर्ट में चला बुलडोजर! वकीलों के 240 अवैध चेंबरों पर कार्रवाई; भारी पुलिस बल तैनात
