रविवार के दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे के तीसरे चरण में गोथेनबर्ग पहुंचने वाले है. इस दौरे में कई विषयों के बारे में बात की जाएगी. स्वीडन में यह दो दिवसीय दौरा वहां के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बुलावे पर किया जा रहा है. इस दौरे पर भारत के प्रधानमंत्री इनोवेशन, स्वीडन AI और कई नई उभरती हुई तकनीक पर चर्चा करने वाले हैं.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह 2 दिवसीय दौरा 17-18 मई को होने वाला है. इस यात्रा से स्वीडन के साथ-साथ यूरोपीय संघ से भी भारत के संबंधों को जानने का मौका मिलेगा. हालांकि, यह पहली बार दौरा नहीं हो रहा हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के लिए स्वीडन 2018 में दौरा किया गया था.
इस बार लेकिन संभावना हैं कि प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के साथ में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसमें द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण दायरे के बारे में पता लगेगा. साथ ही निवेश और व्यापार संबंधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
विदेश मंत्रालय ने बताया- इन विषयों पर होगी चर्चा
AI और उससे उभरती नई तकनीक
स्टार्टअप
रक्षा
अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई
उम्मीद जताई जा रही हैं कि दोनों नेता यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के संग में मिलकर यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन का भी संबोधन कर सकते हैं. बता दें कि 2025 में भारत और स्वलीन के बीच में द्विपक्षीय व्यापार 7.75 अरब डॉलर तक पहुंचा था. इसी कारण से निवेश के टॉपिक पर मुख्य चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन
