नीट यूजी के पेपर लीक होने के बाद तीन छात्रों के आत्महत्या करने की खबर सामने आई, जिसके बाद सभी विपक्षी नेता बीजेपी से मामले की जबावदेही मांगते नजर आए. नीट के मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है. इसी बीच शिवसेना UBT की नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी राहुल गांधी का समर्थन करते हुए दिखाई दे रही है. साथ ही राहुल गांधी का समर्थन भी किया है.
मैं राहुल गांधी की बात से सहमत- प्रियंका चतुर्वेदी
प्रियंका चतुर्वेदी ने नीट पेपर के लीक होने के बाद में हुए आत्महत्याओं के बाद में कहा कि मैं राहुल गांधी की बात से सहमत हूं. ये सभी हत्याएं भारत सरकार द्वारा की गई हत्याएं है. जब तक शिक्षा मंत्री की जबावदेही नहीं होगी, तब तक ऐसे मामले सामने आते रहेंगे. साथ ही उन्होंने ऐसे मामलों में चूक होने की बात भी की है.
30 लाख रुपये में नीट के पेपर को खरीदा
कई नेताओं ने इस मामले पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए है. बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में लोग पेपर देते हैं. हालांकि, हर साल कुछ न कुछ स्कैम के लिए NTA पर दोष लगता रहता है. इस साल भी ऐसा ही देखने को मिला है. नीट के पेपर पहले ही लीक हो चुके थे. बीजेपी कार्यकर्ता ने 30 लाख रुपये में नीट के पेपर को खरीदा था. चौंकाने वाली बात तो यह कि लीक का जाल केवल एक नहीं बल्कि कई देशों तक फैला हुआ था. सीकर से लेकर हरियाणा सभी जगहों पर इसका जाल फैला है. विपक्ष बार-बार शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते दिखाई दे रहा है. पेपर लीक होने के बाद 3 ऐसे मामले सामने आ गए है.
ये भी पढ़ें: नासिक में नाबालिगों से दरिंदगी, अलग-अलग इलाकों से आए दुष्कर्म और छेड़छाड़ के 3 मामले, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
