आए दिन नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ में छेड़छाड़ करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. एक दिन में इतने सारे मामलों का आना समाज की गंभीर स्थिति को दर्शाता है. बता दें कि मुंबई के नासिक के अलग-अलग शहरों से तीन ऐसे मामले सामने आए, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है.
चचेरी बहन के संग में दुष्कर्म
दरअसल, पहला मामला सिड़को के सह्याद्रीनगर का है, जहां एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन के संग में दुष्कर्म को अंजाम दिया है. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. आरोपी के खिलाफ में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, अभी आरोपी फरार है.
2022 से रेप करने का मामला
दूसरा मामला अशोक मार्ग इलाके का बताया जा रहा है. दरअसल, यहां पर घर के कामकाज में मदद करने के लिए उसके साथ आने वाले की नातिन के संग में 2022 से रेप करने का मामला आया है. मामले की शिकायत मिलने के बाद में आरोपी सूर्यकांच बाग उर्फ अण्णा के खिलाफ में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है.
विवाह समारोह के बीच छेड़छाड़
वहीं, तीसरा शर्मनाक मामला आनंदनगर इलाके का है. दरअसल, यहां पर विवाह समारोह के बीच एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला आया है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत एक्शन लिया गया और आरोपी सुनीलकुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आए दिन ऐसे मामलों के बढ़ने से पूरा मामला गंभीर हो गया है.
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में कानून व्यवस्था पर सवाल, बीजेपी झंडा लगी गाड़ियों के काफिले ने घर पर बोला हमला! CCTV में कैद दबंगई
