ED ने ‘महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ दर्ज बैंक धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर छापेमारी की है. इस दौरान AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है.

AAP नेता दीपक सिंगला पर ED की छापेमारी
ED ने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी के मामले में आज बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक 155 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी के मामले में आज जांच एजेंसी दिल्ली और गोवा में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर ED ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं.
दिल्ली और गोवा में ईडी की रेड
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ‘महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ दर्ज वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है. इसी मामले को लेकर अब ईडी दिल्ली और गोवा में 7 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. आपको बता दें कि जांच एजेंसी यह रेड एक साथ कर रही है. ईडी ने यह छापेमारी मुख्य रूप से दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरीक गिल और कुछ संदिग्धों से जुड़े हुए परिसरों और उनके ठिकानों पर हो रही है.
सुबह-सुबह पहुंची टीम
आपको बता दें कि ईडी की टीम सोमवार सुबह को सभी संदिग्धों के घरों और उनके व्यावसायिक ठिकानों पर पहुंची हैं. इस छापेमारी के दौरान कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स और वित्तीय रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है. ईडी यह रिकॉर्ड्स इसलिए खंगाल रही है, जिससे 155 करोड़ रुपए के इस धोखाधड़ी मामले की कड़ियों को आपस में जोड़ा जा सके. इस मामले में ED लगातार कार्रवाई कर रही है.
दीपका सिंगला AAP के बड़े नेता
मामले में जांच एजेंसी ने AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. आपको बता दें कि दीपक सिंगला का नाम आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में लिया जाता है. यह भी कहा जा रहा है कि इन संदिग्धों के तार पंजाब सरकार के गिरफ्तार मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े हुए हैं. संजीव अरोड़ा को पहले से ही वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में बदल गया पावर गेम! अभिषेक बनर्जी समेत इन नेताओं की घटी सुरक्षा; पूर्व DGP का नाम भी लिस्ट में
