पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी हिंसा को लेकर गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं. अब कूचबिहार 1-बी क्षेत्र के टीएमसी अध्यक्ष अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया है. उनके ऊपर कई गैर-जमानती आरोपी हैं.

TMC नेता की बड़ी गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और नेता की गिरफ्तारी हुई है. जानकारी के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस ने सोमवार सुबह को कूचबिहार 1-बी क्षेत्र के टीएमसी अध्यक्ष अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कादिर के ऊपर ई गंभीर और गैर-जमानती आरोप हैं. जिसके तहत गिरफ्तारी की गई है.
इन मामलों में लगे आरोप
बताया जा रहा है कि कादिर के ऊपर राजनीतिक विरोधियों पर हिंसक हमले करवाना, तोड़फोड़, लूटपाट और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे मामले दर्ज हैं. पुलिस को सूचना मिली कि कादिर गुरियाहारी नंबर 2 ग्राम पंचायत इलाके में मौजूद हैं. जिसके बाद एक स्पेशल टीम ने इलाके में छापेमारी करके कादिर को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद उन्हें भारी सुरक्षा के बीच कूचबिहार अदालत में पेश किया गया.
5 दिन की पुलिस हिरासत
आपको बता दें कि कूचबिहार कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कादिर को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. आपको बता दें कि यह मामला चुनाव से पहले हुई हिंसा से जुड़ा हुआ है. इस दौरान कादिर ने अपने समर्थकों के साथ में मिलकर विपक्षी दल के कई समर्थकों और कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की थी. इस दौरान सामान भी लूटे गए थे और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने और धमकाने के आरोप भी लगे थे.
2 ब्लॉक अध्यक्ष हो चुके गिरफ्तार
हालांकि इन सभी आरोपों को कोर्ट से निकलते समय कादिर ने राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि वे फरार नहीं थे बल्कि जांच में सहयोग करने के लिए खुद ही पुलिस के पास आए हैं. आपको बता दें कि कूचबिहार इलाके में कादिर की गिरफ्तारी टीएमसी के किसी ब्लॉक अध्यक्ष की दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है. इससे पहले कूचबिहार ब्लॉक-2 के टीएमसी अध्यक्ष शुभंकर डे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक में CBI का बड़ा खुलासा! हफ्ते भर पहले ही मिल गया था प्रश्नपत्र; सीकर तक कैसे पहुंचा?
