दिल्ली के भारत मंडपम में 19 मई को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और इंडिया-आफ्रिका फोरम समिट की रिहर्सल के कारण ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजधानी दिल्ली में 19 मई को ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. आपको बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में 19 मई को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और इंडिया-आफ्रिका फोरम समिट की रिहर्सल है. इस कारण दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भारत मंडपम के रास्तों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों की सुविधा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
कुछ सड़कें रहेंगी बंद
आपको बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक कुछ मुख्य सड़कें बंद रह सकती हैं, जिसके कारण लोग समय पर निकलें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. जानकारी के मुताबिक एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर ट्रैफिक बंद या धीमा रहने की उम्मीद है. जिसके कारण लोगों को रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक नॉर्थ से साउथ दिल्ली जाने वाले वाहन सराय काले खां और राजघाट के रास्तों से जा सकते हैं. वहीं ईस्ट से साउथ दिल्ली जाने वालों के लिए धौला कुआं, मोती बाग और बिकाजी कामा प्लेस वाला रूट काफी बेहतर बताया गया है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के लिए NH-8 और धौला कुआं वाला रास्ता खुला रहेगा.
भारत मंडपम में जाने वाले लोगों के लिए सलाह-
- एंट्री- गेट नंबर 4 या 10 से ही अंदर एंट्री लें.
- कैब और बस- DTC बसें, Ola, Uber और Rapido गेट नंबर 4 और 10 के पास ही पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा देंगे.
- पार्क और शटल राइड- ITPO गेट 4 और 10 से शटल बसें पास के मेट्रो स्टेशन तक चलेंगी.
- पार्किंग- रिंग रोड से जाकर लोग भैरो मंदिर में गाड़ी को पार्क कर सकते हैं. भैरों मंदिर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
आपको बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में 28 मई से 1 जून तक International Big Cat Alliance Summit और India–Africa Forum Summit का आयोजन होने वाला है, जिसके कारण 19 मई को रिहर्सल को लेकर खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.
यह भी पढे़ं- बंगाल की राजनीति में हड़कंप! कूचबिहार से फिर TMC नेता की गिरफ्तारी; कई गैर-जमानती आरोप
