छत्तीसगढ़ से एक पति की हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक पति ने अपनी 4 साल की बेटी के सामने अपनी गर्भवती पत्नी के गुप्त अंग में लोहे की ब्लेड को डालकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. मामला मणिपुर के भिट्टीकला थाना क्षेत्र का है. महिला 3 महीने की गर्भवती थी. स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना हैं कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता था लेकिन एक दिन वह ऐसी हरकत करेगा. किसी को भी अंदाजा नहीं था.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप और हीराबाई की शादी 5 साल पहले हुई थी. शराब के नशे में आकर वह अकसर उसके साथ मारपीट किया करता था. पत्नी की हत्या करने वाले दिन भी आरोपी पति पीकर आया था. उस दिन भी उसने मारपीट की इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. महिला को गंभीर रुप से घायल करने के बाद वह उसे अंबिरापुर मेडिकल कॉलेज लेकर गया. वहां उसने डॉक्टरों को बोला की सड़क हादसे में वह घायल हो गई. जांच करने के बाद में महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. महिला के मृत घोषित करते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया है.
डॉक्टरों ने फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पति के जघन्य अपराध का खुलासा हुआ. महिला के शरीर पर 17 से अधिक चोट थी. साथ ही गुप्त अंग में 10 इंच लंबा ब्लेड मिला है. पुलिस ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया और फरार आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.
ये भी पढ़ें: जहानाबाद में दोस्त बना दुश्मन, सिगरेट पिलाकर दोस्त को मारी गोली
